लॉस एंजेलिस, 18 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता मैथ्यू मैक्कोनॉघे को स्टीफन किंग की ‘द डार्क टॉवर’ में खलनायक की भूमिका की पेशकश की गई है।
वेबसाइड ‘वेराइटी डॉट कॉम’ की रपट के मुताबिक, सूत्र ने बताया कि सोनी चाहता है कि मैक्कोनॉघे सोनी और एमआरसी द्वारा किए गए किंग के ‘द डार्क टॉवर’ के रूपांतरण में वाल्टलर पेडिक का किरदार निभाएं।
मैक्कोनॉघे को अभी सिर्फ फिल्म की स्क्रिप्ट मिली है, लेकिन उन्होंने अभी इसमें काम करने का फैसला नहीं किया है। वहीं सोनी और एमआरसी ने कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है।
पेडिक एक राक्षसी जादूगर है। जो ‘द गनलिंगर’ पुस्तक पर आधारित है।
‘द गनलिंगर’ पर फिल्म की श्रृंखला पहली बार होगी।
निकोलाज आर्सेल फिल्म का निर्देशन करेंगे, वह 13 जनवरी, 2017 को फिल्म प्रदर्शित करने के लिए तैयार हैं।
मैक्कोनॉघे ने हाल ही में स्टीफन गोगहन की फिल्म ‘गोल्ड’ की शूटिंग पूरी की है।
dharmpath.com dharmpath