मॉस्को, 18 नवंबर (आईएएनएस)। रूस का नया रक्षा उपग्रह अपनी कक्षा में पहुंच गया है, जिसे सोयूज-2.1बी रॉकेट से प्रक्षेपित किया गया था।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के रक्षा मंत्री ने बताया कि उपग्रह मंगलवार को अपनी कक्षा में स्थापित हो गया, जिसे टुंड्रा ऑर्बिट कहा जाता है।
यह एक उच्च झुकाव वाली कक्षा है, जो लगभग 63.4 डिग्री पर झुकी हुई है। इसकी कक्षीय अवधि एक सौर दिवस की तुलना में चार मिनट कम है।
ऑनलाइन जारी एक बयान के मुताबिक, उपग्रह के सभी कल-पुर्जे सही ढंग से काम कर रहे हैं।
रूस के उत्तरी अरखांगेल्स्क क्षेत्र के प्लेसेक कॉस्मोड्रोम से सोयुज-2.1बी रॉकेट से इस उपग्रह को मंगलवार सुबह 9.34 बजे प्रक्षेपित किया गया था।
dharmpath.com dharmpath