200 सीरियाई शरणार्थी विमान से दक्षिण कोरिया पहुंचे

200 सीरियाई शरणार्थियों में से 135 लोगों को अर्ध-शरणार्थी का दर्जा दिया गया है, जिसके तहत उन्हें मानवीय आधार पर अस्थायी प्रवास की मंजूरी दी गई है। न्याय मंत्रालय पड़ताल कर रही है कि उन्हें दक्षिण कोरिया में लगातार प्रवास की मंजूरी दी जाए या नहीं।

बाकी 65 शरणार्थियों को हवाईअड्डे पर ही रखा गया है, जिनकी जांच अधिकारी करेंगे।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, दो सांसदों ने कहा कि नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस (एनआईएस) ने संभावित आतंकवादी हमलों के खिलाफ उपाय पर चर्चा के लिए संसदीय खुफिया कमेटी की एक आपात बैठक हुई।

पेरिस में शुक्रवार रात हुए श्रृंखलाबद्ध हमलों के बीच आतंकवादी हमलों की चिंता के बीच यह बैठक हुई। हमलों में 129 लोग मारे गए, जबकि 350 अन्य घायल हो गए।

एनआईएस ने कहा कि इस्लामिक स्टेट (आईएस) की तथाकथित जेहादी गठबंधन की सूची में दक्षिण कोरिया भी शामिल है, जो उनके निशाने पर है।

खुफिया एजेंसी ने कहा कि आईएस के समर्थक यहां युवा दक्षिण कोरियाई लोगों या मुस्लिम कामगारों के बीच हो सकते हैं।

दक्षिण कोरिया के दस लोगों ने इंटरनेट पर आईएस आतंकवादी समूह का समर्थन किया है, लेकिन एनआईएस कानून की कमी के कारण अभी तक उनकी पहचान की पुष्टि नहीं कर पाई है।

बीते पांच वर्षो में एनआईएस ने 48 विदेशियों को देश से बाहर निकाला है, जिनके आतंकवादियों से संबंध होने या संभावित आतंकवादी हमलों के कारण उन्हें खतरनाक लोगों की सूची में शामिल किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493