जनलोकपाल पर दिल्ली विधानसभा में शोरशराबा

नई दिल्ली, 18 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र की बुधवार को हंगामेदार शुरुआत हुई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जनलोकपाल विधेयक को सदन में पेश करने की मांग उठाई।

नई दिल्ली, 18 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र की बुधवार को हंगामेदार शुरुआत हुई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जनलोकपाल विधेयक को सदन में पेश करने की मांग उठाई।

विधानसभा में भाजपा के तीन सदस्यीय विधायक दल के नेता विजेंद्र गुप्ता ने विधेयक को पेश करने की मांग पूरे जोरशोर से उठाई। उन्होंने कहा कि सरकार को यह करना ही होगा।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह पहला सत्र है। विधेयक को बाद में कभी भी पेश किया जा सकता है।

आम आदमी पार्टी ने जनलोकपाल लाने का चुनाव में वादा किया था। इससे संबंधित विधेयक को सदन में अब तक पेश नहीं करने के लिए उसकी आलोचना हो रही है।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, सरकार विधेयक लाने के बजाए मौजूदा दिल्ली लोकायुक्त कानून में संशोधन करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493