अफगानियों का उत्पीड़न कर रही पाकिस्तान पुलिस : राइट्स ग्रुप

न्यूयॉर्क, 18 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान में रह रहे अफगानियों के खिलाफ पुलिस द्वारा उत्पीड़न, धमकी व हिंसा को रोकने के लिए पाकिस्तान को आवश्यक उपाय करना चाहिए। मानवाधिकार संस्था ह्यूमन राइट्स वॉच ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मानवाधिकार संस्था ने कहा कि पाकिस्तान तालिबान द्वारा दिसंबर 2014 में एक सैनिक स्कूल पर हमले के बाद पुलिस द्वारा अफगानियों के उत्पीड़न में बेहद बढ़ोतरी हुई है, जिसके कारण कई अफगानी युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में लौटने को मजबूर हैं और संभवत: यूरोप में शरण ले सकते हैं।

ह्यूमन राइट्स वॉच के एशिया के उप निदेशक फेलिम किन ने कहा, “पाकिस्तानी पुलिस द्वारा लंबे समय से अफगानियों पर उत्पीड़न को लेकर सरकार की तत्काल प्रतिक्रिया की जरूरत है।”

उन्होंने कहा, “पाकिस्तान सरकार को पुलिस पर दबाव बनाना चाहिए कि वह साजिशकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करे न कि पूरे अफगानी समुदाय के साथ।”

37 पन्नों की रिपोर्ट में दिसंबर 2014 से लेकर अब तक अफगानियों के खिलाफ मानवाधिकार उल्लंघन के अनगिनत मामले हैं।

पाकिस्तान सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए बाध्य है कि पाकिस्तान के सभी कानून प्रवर्तन व अन्य सरकारी अधिकारी पाकिस्तान में रह रहे अफगानियों के साथ इज्जत से पेश आएं और घरेलू व अंतर्राष्ट्रीय कानून के आधार पर मानवाधिकारों का आदर करे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493