इंदौर में वकील की गोली मारकर हत्या

इंदौर, 19 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर के महू थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात अधिवक्ता योगेश गर्ग की मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार देर रात योगेश गर्ग महू थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनारायण मंदिर के करीब स्थित अपने दफ्तर से जैसे ही बाहर निकले, मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली गर्ग के सीने में लगी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में इंदौर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

महू के थाना प्रभारी अशोक तिवारी ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि गर्ग की हत्या पुरानी रंजिश के कारण हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493