फैजाबाद, 19 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के वन राज्यमंत्री व फैजाबाद से विधायक तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय की पत्नी को उनके नौकर ने कथित तौर पर जहर देकर मारने का प्रयास किया। पुलिस ने नौकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के पीआरओ वेदनाथ दुबे ने बताया कि इस मामले में मंत्री के भांजे आशुतोष मिश्रा ने नौकर कृष्ण कुमार पर पवन पांडेय की पत्नी अत्ती को जहर देकर मारने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में बुधवार को तहरीर दी थी।
दूबे के मुताबिक, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर नौकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ कर कारणों का पता लगाया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि बुधवार को फैजाबाद में अंगूरीबाग स्थित अपने आवास पर चाय पीने के बाद पवन पांडेय की पत्नी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें डिहाइड्रेशन की शिकायत बताई गई। फिलहाल, उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।
dharmpath.com dharmpath