पेरिस जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में 137 देश हिस्सा लेंगे

पेरिस, 19 नवंबर (आईएएनएस)। यहां 30 नवंबर से 11 दिसंबर तक होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (सीओपी21) में 137 देशों के नेताओं ने भाग लेने की पुष्टि कर दी है।

पेरिस, 19 नवंबर (आईएएनएस)। यहां 30 नवंबर से 11 दिसंबर तक होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (सीओपी21) में 137 देशों के नेताओं ने भाग लेने की पुष्टि कर दी है।

फ्रांस के विदेश मंत्री लारेंट फैबिअस ने गुरुवार को कहा कि सम्मेलन में पहले दिन नेताओं के भाषण होंगे। सम्मेलन में प्रतिनिधिमंडलों और संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। अनुमान है कि इनकी संख्या 40 हजार होगी।

विदेश मंत्री ने इस बात की पुष्टि की कि पेरिस पर आतंकी हमले की वजह से 29 नवंबर और 12 दिसंबर को बड़े पैमाने पर होने वाले प्रदर्शन अब नहीं होंगे।

सीओपी21 के समानांतर होने वाले कई आयोजनों को आतंकी हमले के बाद रद्द कर दिया गया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493