नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने गुरुवार को कहा कि अगले साल जनवरी में होने वाली कोयला खदानों की चौथे चक्र की नीलामी में उसने तीसरी सूची के आठ खदानों को नीलाम करने का फैसला किया है। तीसरी सूची के खदान गैर-नियमित क्षेत्र के लिए चिह्न्ति हैं।
मध्य प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल से लिए गए दो-दो खदानों में कुल 114.342 करोड़ टन कोयला भंडार होने का अनुमान है।
ये खदान हैं मध्य प्रदेश के ब्रह्मपुरी और सुलियारी कोयला खदान, महाराष्ट्र के गोंडखारी अैर खप्पा खदान, झारखंड के बुंडू और गोंडुलपारा खदान और पश्चिम बंगाल के जगन्नाथपुर ब्लॉक के दो खदान।
एक सरकारी बयान में कहा गया है, “निर्धारित प्राधिकरण को नीलामी आयोजित करने के लिए निर्देश जारी कर दिया गया है।”
अनिल स्वरूप ने संवाददाताओं को बताया कि निविदा सूचना शुक्रवार 20 नवंबर को जारी की जाएगी। उसी दिन से निविदा दस्तावेज बिकने शुरू हो जाएंगे।
बोली जमा करने की तारीख 31 दिसंबर 2015 है और ई-नीलामी 18.22 जनवरी 2016 को होगी।
नीलामी की परिणाम 10 मार्च 2016 को घोषित किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath