आईएसएल : डायनामोज ने पुणे को 3-1 से हराया

नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली डायनामोज ने घरेलू दर्शकों के सामने गुरुवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के दूसरे संस्करण के 41वें मैच में एफसी पुणे सिटी को 3-1 से हरा दिया।

लगातार तीन मैच ड्रॉ खेलने के बाद डायनामोज को घरेलू मैदान पर इस सीजन में यह दूसरी जीत मिली है।

डायनामोज के लिए मध्यांतर से पहले 35वें मिनट में इंग्लैंड के आदिल नबी ने फील्ड गोल के जरिए बढ़त दिलाई, जिसे अनस एदाथोदिका ने 40वें मिनट में 2-0 कर दिया।

डायनामोज की रक्षापंक्ति बेहद मजबूत नजर आई तथा मध्यांतर तक 2-0 की बढ़त ले चुकी टीम ने दूसरे हाफ में 87वें मिनट में नॉर्वे के जॉन अर्ने रीज के गोल की बदौलत 3-0 की बड़ी बढ़त बना ली।

मैच के आखिरी मिनट में पुणे के मार्की खिलाड़ी रोमानिया के आद्रियान मुतू एकमात्र सांत्वना गोल कर सके।

इस जीत के साथ ही डायनामोज अंकतालिका में 10 मैचों में पांच जीत से 18 अंक हासिल कर दूसरे पायदान पर पहुंच गए। शीर्ष पर मौजूद गोवा के भी इतने ही अंक हैं, लेकिन गोल अंतर के आधार पर वे शीर्ष पर बने हुए हैं।

दूसरी ओर पिछले पांच मैचों से जीत के लिए तरस रही पुणे एक स्थान फिसलकर चौथे स्थान पर पहुंच गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493