मप्र में उप-चुनाव के लिए मतदान शनिवार को

भोपाल, 20 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में झाबुआ-रतलाम संसदीय क्षेत्र और देवास विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए शनिवार को मतदान होंगे।

शांतिपूर्वक मतदान के लिए देवास के साथ-साथ रतलाम संसदीय सीट के आठ विधानसभा क्षेत्रों में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दोनों उप-चुनाव की मतगणना 24 नवंबर को होगी।

पुलिस और होमगार्ड के अलावा सीएपीएफ के 20 सुरक्षा बल चुनाव क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का मोर्चा संभालेंगे।

भारत चुनाव आयोग के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों स्थानों पर मतदान शनिवार को सुबह सात से शाम पांच बजे तक होंगे।

उपचुनाव में दोनों निर्वाचन क्षेत्र के 19 लाख 85 हजार 540 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। रतलाम में आठ और देवास में चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

रतलाम संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में कुल आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निर्मला भूरिया और जनता दल (युनाइटेड) केविजय हारी के बीच है।

दूसरी ओर, देवास विधानसभा उपचुनाव में चार उम्मीदवार मैदान में है। यहां भाजपा की गायत्री राजे पवार और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जय प्रकाश शास्त्री के बीच सीधी टक्कर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493