बर्लिन, 20 नवंबर (आईएएनएस)। जर्मनी के संघीय अभियोजक कार्यालय ने हनोवर में आतंकवादी हमले की धमकी के कारण मंगलवार को जर्मनी और नीदरलैंड्स के बीच फुटबाल मैच रद्द होने के बाद जांच शुरू कर दी है।
इस मैच को शुरू होने से तुरंत पहले सुरक्षा करणों से रद्द कर दिया गया था।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि इस संदेह के आधार पर जांच की जा रही है कि आतंकवादी संगठन बनाया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, हनोवर में अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल मैच में आतंकवादी हमलों की योजना से जुड़े सबूत मिले हैं।
रिपोर्टों में बताया गया है कि आतंकवादियों ने स्टेडियम में विस्फोटक रखे थे। हनोवर में एक ट्रेन स्टेशन को निशाना बनाया गया था।
जर्मनी और नीदरलैंड्स के बीच होने वाले फुटबाल मैच को मंगलवार को शुरू होने से कुछ समय पहले ही जर्मन अधिकारियों द्वारा रद्द कर दिया गया।
हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है और न ही कोई विस्फोटक मिले हैं।
dharmpath.com dharmpath