बिहार : नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली (लीड-1)

पटना, 20 नवंबर (आईएएनएस)। जनता दल (युनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार ने शुक्रवार को बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। नीतीश पांचवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं।

राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में नीतीश कुमार को अपराह्न् दो बजे पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

नीतीश के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता लालू प्रसाद के दो पुत्रों तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव को भी मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई।

शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री एच़ डी़ देवगौड़ा, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद, जद(यू) अध्यक्ष शरद यादव सहित कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं।

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को 243 सदस्यीय सदन में 178 सीटें प्राप्त हुई थी। राजद को 80, जद (यू) को 71 और कांग्रेस को 27 सीटें मिली हैं।

नीतीश कुमार ने पांचवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री की कमान संभाली है। इससे पूर्व तीन मार्च, 2000 से 10 मार्च, 2000 तक, 24 नवंबर, 2005 से 24 नवंबर, 2010 तक, 26 नवंबर, 2010 से 19 मई, 2014 तक तथा 22 फरवरी, 2015 से अब तक वह बिहार की कमान संभाल चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493