होमलेन ने गूगल के इंजीनियर को नियुक्त किया

बेंगलुरू, 20 नवंबर (आईएएनएस)। गृह सज्जा ई-टेलर कंपनी होमलेन डॉट कॉम ने गूगल के इंजीनियर जयंत मैसूर को अपना मुख्य उत्पाद अधिकारी नियुक्त किया है। यह जानकारी ऑनलाइन कंपनी ने गुरुवार को दी।

कंपनी ने यहां एक बयान में कहा, “वैश्विक सर्च इंजन में अपने कार्यकाल के दौरान गूगल मैप्स, गूगल एनालिटिक्स और गूगल चेकआउट का विकास करने में मुख्य योगदान दे चुके जयंत मुख्य उत्पाद अधिकारी होंगे।”

जयंत ने कैलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से प्रबंधन की और इलिनोइस विश्वविद्यालय से विज्ञान में परास्नातक की डिग्री ली है। वह कई फॉर्च्यून-500 कंपनियों के सलाहकार भी रह चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493