अबुजा, 20 नवंबर (आईएएनएस)। नाइजीरिया में आतंरिक रूप से विस्थापित (आईडीपी) लोगों की जनसंख्या में इजाफा हुआ है। इन तादाद बढ़कर 22 लाख हो गई है।
युनाइटेड नेशन्स हाई कमीशन फॉर रिफ्यूजीज (यूएनएचसीआर) के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, नाइजीरिया में यूएनएचसीआर की प्रतिनिधि एंगेले डिकोनगुए अतांगाना ने गुरुवार को नाइजीरिया में आयोग के प्रतिनिधित्व की यूएनएचसीआर 2015 हितधारकों की बैठक में ये आंकड़े पेश किए।
डिकोनगुए अतांगाना ने कहा कि एजेंसी, नाइजीरिया को मानवीय समर्थन देने में धीमा नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही एजेंसी ने अपने भागीदारों और दानदाता एजेंसियों से शरणार्थियों और विस्थापित व्यक्तियों की सहायता का आग्रह किया।
देश के प्रतिनिधि ने कहा कि नाइजीरिया में शरणार्थियों और आईडीपी का स्थिति को संबोधित करने के लिए यूएनएचसीआर को पश्चिम अफ्रीकी राज्यों के आर्थिक समुदाय की साझेदारी के साथ चलाए गए अभियान में सफलता हासिल हुई है।
डिकोनगुए अतांगाना के अनुसार, आयोग ने अपनी कार्य योजना में 452 कैमरून शरणार्थियों की स्वैच्छिक स्वदेश वापसी का निरीक्षण किया।
इस साल की समाप्ति से पहले अन्य 165 को उनके देश वापस प्रत्यावर्तित करने के लिए बनाई गई योजनाएं प्रगति पर हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि यूएनएचसीआर, प्रासंगिक निकायों के साथ आईडीपी के लिए भोजन, छत, शिक्षा, सुरक्षा और अन्य बुनियादी अधिकार सुनिश्चित करने के लिए करीबी तौर पर काम कर रहा है।
dharmpath.com dharmpath