बमाको, 20 नवंबर (आईएएनएस)। माली की राजधानी बमाको के एक होटल में शुक्रवार को हुए हमले में कुछ बंदूकधारियों ने 150 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बंदूकधारियों ने रेडिसन होटल में 140 अतिथियों और इसके 30 कर्मचारियों को बंधक बना लिया।
होटल में ठहरे एक चीनी मेहमान चेन (उपनाम) ने मोबाइल एप के जरिये बताया कि वह होटल में फंसे कई चीनी बंधकों में से एक हैं।
हालांकि, अभी तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
dharmpath.com dharmpath