बमाको, 20 नवंबर (आईएएनएस)। माली की राजधानी बमाको के एक पांच सितारा होटल में शुक्रवार को दो बंदूकधारियों ने 170 लोगों को बंधक बना लिया, जबकि तीन की हत्या कर दी।
‘सीएनएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, रेडिसन ब्लू होटल श्रृंखला की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दो हथियारबंद हमलावरों ने 140 अतिथियों और होटल के 30 कर्मचारियों को बंधक बना लिया।
प्रशासन का कहना है कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में माली के दो नागरिक और फ्रांसीसी मूल के एक नागरिक हैं।
प्रत्यक्षदर्शी अमादो केता ने कहा कि दोनों बंदूकधारी कूटनीतिक वाहन में आए थे। गोलीबारी कई मिनटों तक होती रही।
संयुक्त राष्ट्र सैन्य टुकड़ियों की मदद से माली के सैनिकों ने होटल को चारों ओर से घेर लिया।
फिलहाल किसी भी गिरोह ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।
रेडिसन ब्लू होटल बमाको सेनोउ अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर है, जहां तक की यात्रा में लगभग 15 मिनट का समय लगता है।
dharmpath.com dharmpath