सियोल, 20 नवंबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया ने शुक्रवार को उत्तरी कोरिया का कार्यप्रणाली स्तरीय संपर्क प्रस्ताव स्वीकार कर लिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सियोल के एकीकरण मंत्रालय में अंतर-कोरियाई मामलों के प्रभारी ने कहा कि तोंगिल हाउस में प्योंगयांग के 26 नवंबर को होने वाले कार्यप्रणाली स्तरीय संपर्क के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया है।
कोरिया के शांतिपूर्ण एकीकरण के लिए बनी उत्तरी कोरियाई समिति ने गुरुवार को दक्षिणी कोरिया के एकीकरण मंत्रालय को एक प्रस्ताव भेजा था। इसके जवाब स्वरूप प्योंगयांग को सहमति नोटिस भेजा गया।
dharmpath.com dharmpath