वर्तमान में विश्व में सर्वश्रेष्ठ हैं नेमार : रोनाल्डिन्हो

बार्सिलोना, 20 नवंबर (आईएएनएस)। ब्राजील के पूर्व फुटबाल दिग्गज रोनाल्डिन्हो ने कहा कि उनके हमवतन और बार्सिलोना के फारवर्ड नेमार वर्तमान में विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं।

समाचार पत्र ‘डेली मेल’ के अनुसार, रोनाल्डिन्हो ने कहा कि नेमार, वर्तमान में अपनी फार्म में हैं और वह विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं।

उन्होंने कहा, “उनके विकास से में चिंतित नहीं हूं। जब वह बच्चे थे, उनकी क्षमता शानदार थी। मुझे विश्वास है कि वह और भी बेहचर हो सकते हैं।”

रोनाल्डिन्हो ने कहा, “वह विश्व में सर्वश्रेष्ठ होने के स्तर पर पहुंच चुके हैं। वह इस स्तर पर पांच या छह साल तक रह सकते हैं।”

इसस सप्ताह में पहले नेमार के पिता ने कहा था कि अगर उनके बेटे का कर मुद्दा नहीं सुलझा तो वह कैटलान के खेलना छोड़ सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493