ल्यूसाने (स्विट्जरलैंड), 20 नवंबर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की एक बैठक में 2024 ओलंपिक खेलों की दावेदारी के लिए पेरिस को सभी प्रतिस्पर्धी देशों ने शुभकामनाएं दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, आतंकवादी हमलों के छह दिनों बाद ओलंपिक अधिकारियों के साथ पेरिस की दावेदारी देने वाले दलों ने रणनीति के बारे में चर्चा कर लंबे समय की योजनाओं को पूरा किया।
पेरिस की दावेदारी दल के सह-अध्यक्ष टॉनी एस्टांगुएट ने कहा, “इस पल को साझा करना काफी सशक्त था। निश्चित रूप से पिछला सप्ताह हमारे लिए काफी मुश्किल था।”
पेरिस द्वारा 2014 ओलंपिक खेलों की दावेदारी के लिए तय किया गया स्थान स्टेड डे फ्रांस पिछले शुक्रवार हुए हमलों के लिए लक्षित स्थलों में से एक है। इस स्थान पर तीन आत्मघाती हमलावरों ने स्वयं को विस्फोटकों से उड़ा दिया था।
ओलंपिक खेलों-2024 की दावेदारी में बुडापेस्ट, हैम्बर्ग, लॉस एंजेलिस और रोम भी शामिल हैं। गुरुवार को हुई आईओसी की बैठक में किसी ने भी सुरक्षा मुद्दों पर अधिक ध्यान नहीं दिया।
पेरिस 2024 सीईओ ने कहा, “हमें खेल मूल्यों की जरूरत है। इस दुनिया में ओलंपिक के मूल्य सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं।”
dharmpath.com dharmpath