दक्षिण चीन सागर मुद्दे पर जापान के हस्तक्षेप से चीन सतर्क

एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता होंग ली ने यह टिप्पणी जापान के प्रधानमंत्री द्वारा दक्षिण चीन सागर मुद्दे पर की गई टिप्पणी के बारे में पूछे एक सवाल के जवाब में की।

रिपोर्ट के मुताबिक, एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग सम्मेलन से इतर अबे ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से कहा कि दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी अभियान में अपने स्व-रक्षा बलों को भेजने पर विचार करेगा।

होंग ने कहा, “अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के मुताबिक, चीन दक्षिण चीन सागर में विभिन्न देशों के नौवहन की स्वतंत्रता की कड़ाई से सुरक्षा करता है।” उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में नौवहन की आजादी को लेकर कोई परेशानी नहीं है।

प्रवक्ता ने कहा, “इस क्षेत्र में नौवहन व इसके ऊपर उड़ान भरकर दूसरे देशों की संप्रभुता व सुरक्षा को खतरे में डालने के किसी भी प्रयास का चीन सख्ती से विरोध करता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493