ब्रसेल्स, 21 नवंबर (आईएएनएस)। बेल्जियम में आतंकवादी खतरों के मद्देनजर राजधानी ब्रसेल्स में अलर्ट का स्तर बढ़ा दिया गया है। प्रधानमंत्री चार्ल्स माइकल ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
टेलीविजन चैनल आरटीबीएफ की एक रिपोर्ट के अनुसार, बेल्जियम में यह पहली बार है जब किसी क्षेत्र में अलर्ट का स्तर बढ़ाकर चार कर दिया गया है। इसका अर्थ यह है कि खतरा ‘गंभीर और करीब’ है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने आरटीबीएफ की रिपोर्ट के हवाले से कहा है कि बेल्जिय की खतरा विश्लेषण समन्वय इकाई (ओसीएएम) ने खतरे को देखते हुए विशेष सुरक्षा उपायों और जनता के लिए जारी परामर्श को आवश्यक बताया है।
ओसीएएम ने लोगों को भीड़भाड़ स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है। साथ ही सभी की सुरक्षा जांच सुनिश्चित करने और अफवाहों का प्रसारण नहीं करने को कहा है।
ओसीएएम ने पिछले सप्ताह फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुए आतंकवादी हमलों के बाद ब्रसेल्स से कई संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को देशभर में तीसरे स्तर का अलर्ट जारी किया था।
ओसीएएम के मुताबिक, तीसरे स्तर का अलर्ट पूरे देश में जारी रहेगा, जो खतरे की ‘आशंका’ के मद्देनजर लगाया जाता है।
dharmpath.com dharmpath