एटीपी फाइनल्स से बाहर हुए मरे

ब्रिटेन के स्टार खिलाड़ी मरे को ओ2 एरिना में हुए मुकाबले में स्विट्जरलैंड के स्टांसिलास वावरिंका से 7-6 (7-4), 6-4 से मात मिली।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मरे को शुक्रवार को हुए मुकाबले में हराने के बाद वावरिंका का सामना शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले में फेडरर से होगा।

टूर्नामेंट में शनिवार को होने वाले दूसरे सेमीफाइनल में विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविक का सामना स्पेन के राफेल नडाल से होगा।

नडाल ने कहा, “यह मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि में बेहतरीन खिलाड़ियों के खिलाफ खेल रहा हूं।”

उन्होंने कहा, “नोवाक लगभग असंभव रूप से खेल रहे हैं। उन्हें वो सारी सफलताएं मिल रही हैं, जिसका एक खिलाड़ी सपना देखता है। मुझे अपना सबसे बेहतरीन खेल खेलना है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493