जर्मन लीग : हैम्बर्ग ने डार्टमंड को 3-1 से हराया

हैम्बर्ग, 21 नवंबर (आईएएनएस)। हैम्बर्ग ने शुक्रवार को जर्मन लीग के 13वें दौर के मुकाबले में डार्टमंड को 3-1 से हरा दिया।

इसके साथ ही डार्टमंड का लगातार सात मैचों से जीत हासिल करते रहने का सिलसिला टूट गया।

हैम्बर्ग के लिए पियरे माइकल लासोगा और लेविस हॉल्टबाई ने मध्यांतर से पहले ही अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी थी।

इसके बाद डार्टमंड के मैट्स हुमेल्स ने एक आत्मघाती गोल किया, जिसके बाद स्कोर हैम्बर्ग के पक्ष में 3-0 हो गया।

डार्टमंड के लिए मैच का एकमात्र गोल पियरे एमरिक ने किया।

इस जीत के साथ हैम्बर्ग ने जहां अपनी स्थिति दुरुस्त की और 11वें से आठवें स्थान पर पहुंच गया वहीं डार्टमंड के हाथ से शीर्ष पर चल रहे बायर्न म्यूनिख के करीब आने का मौका निकल गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493