श्रीनगर में राजमार्ग पर आईडी बरामद

श्रीनगर, 21 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के लावायपोरा इलाके में शनिवार को श्रीनगर-मुजफ्फराबाद राजमार्ग पर एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किया गया।

यह मार्ग जम्मू एवं कश्मीर को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मुजरफ्फराबाद से जोड़ता है।

एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि राजमार्ग पर श्रीनगर के लावायपोरा इलाके में आईईडी बरामद किया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि सुरक्षा बलों की रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) ने श्रीनगर-मुजफ्फराबाद राजमार्ग पर श्रीनगर के लावायपोरा में पुलिया के नीचे एक थैले में आईईडी देखा।

उन्होंने कहा, “आईईडी के समय रहते बरामद हो जाने के कारण एक बड़े हादसे को टाला जा सका, क्योंकि श्रीनगर-बारामूला मार्ग हमेशा व्यस्त रहता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493