प्रभु ने सिलचर-गुवाहाटी ब्रॉड गेज रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाई

गुवाहाटी/नई दिल्ली, 21 नवंबर (आईएएनएस)। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने शनिवार को सिलचर से गुवाहाटी तक चलने वाली पहली ब्रॉड गेज रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाई। यह दक्षिणी असम, त्रिपुरा, मणिपुर और मिजोरम में हजारों लोगों की जीवन रेखा है।

प्रभु ने नई दिल्ली स्थिति रेल भवन से रिमोट कंट्रोल के जरिए लुमडिंग-सिलचर हिल खंड पर चलने वाली इस पैसेंजर रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाई।

यह रेलगाड़ी 12 घंटों में 210 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, जिसकी संख्या 55616 है। यह असम की बराक घाटी, त्रिपुरा, पश्चिमी मणिपुर और मिजोरम में लाखों लोगों के लिए परिवहन आसान करेगी।

सिलचर रेलवे स्टेशन पर आयोजित आधिकारिक समारोह में रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा और केंद्रीय खेल मंत्री सर्वानंद सोनोवाल भी मौजूद थे।

रेलगाड़ी में शयनयान, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और कुर्सीयान कोचों सहित 15 बोगियां हैं। सिलचर और गुवाहाटी के बीच न्यूनतम किराया, बस यात्रा 600 रुपये की तुलना में 70 रुपये है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493