बुकित अमान आंतरिक सुरक्षा और लोक व्यवस्था विभाग (केडीएनकेए) के निदेशक दतुक मोहम्मद फुआद अबु जरीम ने संवाददाताओं को बताया कि पेरिस में हुए आतंकवादी हमलों को देखते हुए यह कदम उठाया गया।
उन्होंने कहा, “पहले हमारी योजना केवल 4,000 सुरक्षा बलों को तैनात करने की थी, लेकिन पेरिस हमलों के बाद हमने सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ाकर 7,000 कर दी।”
उन्होंने बताया, “वर्तमान में हमने सैन्य बलों सहित 7,000 सुरक्षा बलों को तैनात किया है। हमने आपातकालीन योजना बनाई है, जिसका हमने अभ्यास भी किया है। हम हर परिस्थिति के लिए तैयार हैं।”
सुरक्षा की यह पुख्ता व्यवस्था गुरुवार की उस मीडिया रिपोर्ट के बाद की गई, जिसमें पुलिस के एक लीक हुए दस्तावेज के हवाले से दावा किया गया कि सबा और कुआलालांपुर में आत्मघाती हमलों की आशंका है।
मीडिया के अनुसार, मलेशिया के पुलिस महानिरीक्षक खालिद अबु बकर ने गुरुवार को लीक हुए दस्तावेज के प्रमाणिक होने की पुष्टि की।
उन्होंने कहा कि पुलिस सभी धमकियों व खतरों को दूर करने और आत्मघाती हमले की आशंका को टालने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, “हम इस तरह की चीजें नहीं होने देंगे। पुलिस सभी खतरों का निरीक्षण कर रही है।”
dharmpath.com dharmpath