उप्र : 400 से ज्यादा जगह मनेगा मुलायम का जन्मदिन

जिला सचिव चंदन लाल वाल्मीकि ने कहा कि जिला व महिला चिकित्सालय में सुबह साढ़े सात बजे फल वितरित किए जाएंगे। 11 बजे पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया भवन में केक काटा जाएगा व गोष्ठी का आयोजन होगा।

इसके अलावा सपा के नगर अध्यक्ष के प्रतिष्ठान संकटा देवी, नगर महासचिव रोहित गुप्ता के प्रतिष्ठान पर गोला रोड, सभासद अनिल शुक्ला के मिश्राना स्थित आवास, व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष रमेश अग्रवाल के संतोष नगर स्थित आवास पर, केक काटकर मुलायम सिंह यादव के संघर्षमय जीवन पर व्याख्यान होंगे।

नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव जयसवाल ने बताया कि धौरहरा में वरिष्ठ समाजवादी नागरिकों का सम्मान होगा।

इसी तरह गोला में विधायक विनय तिवारी द्वारा 12 बजे 77 यूनिट रक्त दान शिविर लगाएंगे। नगर पंचायत खीरी टाउन में रात आठ बजे अखिल भारतीय मुशायरा का आयोजन फहीम अहमद अध्यक्ष नगर पंचायत व नगर अध्यक्ष खीरी टाउन द्वारा किया जाएगा। सभासद राशिद पठान द्वारा नगर पालिका के सभागार में केक काटा जाएगा व मुलायम के संघर्षो पर चर्चा होगी।

उन्होंने कहा कि सपा के चारों युवा प्रकोष्ठ युवजन सभा के अध्यक्ष मुन्ना यादव, यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष गौरव पाठक, छात्र सभा के अध्यक्ष आकाश लाला, व लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष दिलशाद कादरी भी अलग-अलग स्थानों पर अपने साथी नौजवानों के साथ मुलायम सिंह का जन्मदिन मनाएंगे।

इसके अलावा जनपद के सभी विधानसभा अध्यक्ष सदर लखीमपुर, परागदत्त गुप्ता, डाक्टर फुरकान अंसारी द्वारा पलिया कलां, ज्वाला प्रसाद गुप्ता द्वारा निघासन, गोला में अशोक वर्मा, त्रिलोक िंसंह द्वारा नगर में विकास यादव द्वारा धौरहरा, अनिल वर्मा कस्ता, राम कैलाश यादव मोहम्मदी विधानसभाओं में 30-30 स्थानों पर समारोहपूर्वक केक काट कर मुलायम सिंह के संघर्ष मयजीवन पर प्रकाश डाला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493