निर्भया को श्रद्धांजलि देने आगे आएं लोग : शबाना

मुंबई, 21 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री व सामाजिक कार्यकर्ता शबाना आजमी ने सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई ‘निर्भया’ को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए लोगों से 16 दिसंबर को जंतर-मंतर पर आने का आग्रह किया है।

शुक्रवार रात शबाना ने ट्वीट किया, “आज निर्भया के माता-पिता से मुलाकात हुई, वे 16 दिसंबर को जंतर-मंतर पर निर्भया के लिए एक श्रद्धांजलि सभा करने जा रहे हैं। कृपया बड़ी संख्या में वहां पहुंचें।”

वर्ष 2012 में दक्षिणी दिल्ली के मुनीरका इलाके में चलती बस में 23 वर्षीय एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था, जिसके बाद उसकी सिगापुर के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस घटना से दिल्ली ही नहीं, समूचा देश आक्रोशित हो उठा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493