गुजरात में निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी

अहमदाबाद, 22 नवंबर (आईएएनएस)। गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव के तहत पहले चरण का मतदान रविवार सुबह शुरू हो गया। इन चुनावों के तहत 572 नगरपालिका वार्डो में से प्रत्येक में चार उम्मीदवारों का चुनाव किया जाएगा। यह चुनाव दो चरणों में होना है।

पहले चरण के चुनाव में लगभग एक करोड़ लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

राज्य के 13,000 मतदान केंद्रों पर रविवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया। इस दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस दलों के साथ पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493