अपने मन का करती हैं क्रिस्टन स्टीवर्ट

लॉस एंजेलिस, 22 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री क्रिस्टन स्टीवर्ट का कहना है कि वह लोगों की सलाह पर ज्यादा ध्यान नहीं देती, क्योंकि वह अपने हिसाब से काम करना चाहती हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिस्टन ने ‘दिवा पत्रिका’ से कहा, “मैं बहुत खुश हूं। मुझे ऐसा लगता है कि मुझे अन्य लोगों की सलाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए, इसलिए मैं अपने हिसाब से काम करती हूं।”

उन्होंने कहा, “मेरे करियर की शुरुआत में बहुत सारे लोग मुझे सलाह देते थे कि क्या करना चाहिए। इतने लोगों की बातें सुनकर काम करना बहुत मुश्किल हो जाता था।”

क्रिस्टन का कहना है कि उन्होंने अपने करियर की ऊंचाई पर महसूस किया कि ऐसी कुछ चीजें हैं, जिसे मुझे बदलना है।

उनका कहना है, “जब आपका करियर एक निश्चित पड़ाव पर आ जाता है तो आप पर बहुत सारी जिम्मेदारियां आ जाती हैं और कभी-कभी आपको लगता है कि आपकी जिंदगी आपके ही हाथ में नहीं है। इसलिए मैंने बहुत सारी चीजें बदलने का फैसला किया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493