बार्सिलोना, 22 नवंबर (आईएएनएस)। स्पेन के शीर्ष फुटबाल क्लब एफसी बार्सिलोना ने मिडफील्डर राफिन्हा एलकंटारा के साथ जून, 2020 तक करार अवधि बढ़ाए जाने की पुष्टि कर दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, राफिन्हा का पिछला करार जून, 2016 को समाप्त हो रहा था, लेकिन तीन वर्ष के नए करार ने बार्सिलोना के साथ उनके भविष्य को पुख्ता कर दिया।
गौरतलब है कि राफिन्हा यूरोपीयन चैम्पियंस लीग के पिछले मैच में गंभीर रूप से चोटिल हो गए, जिसके कारण वह शेष सत्र में नहीं खेल सकेंगे।
बार्सिलोना के साथ ब्राजीलियाई राफिन्हा की करार अवधि बढ़ाने के साथ-साथ क्लब ने उनकी करार राशि भी बढ़ाकर 7.5 करोड़ यूरो कर दी।
dharmpath.com dharmpath