क्रीमिया में आपातकाल

मोस्को, 22 नवंबर (आईएएनएस)। यूक्रेन के खेरसन क्षेत्र में ट्रांसमिशन टॉवर में विस्फोट के बाद क्रीमिया में आपातकाल लगा दिया गया है। विस्फोट के बाद क्षेत्र में अंधेरा छा गया।

‘आरटी न्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को यूक्रेन की चार मुख्य ट्रांसमिशिन लाइनों से संपर्क समाप्त हो जाने के बाद क्रीमिया प्रशासन ने शनिवार को अस्पतालों और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों को बिजली घरों और जनरेटरों से जोड़ने की कोशिश की।

लगभग 19 लाख लोग पूरी तरह या आंशिक तौर पर बिना बिजली के रहने को मजबूर हो गए हैं।

हालांकि जरूरी जन सुविधाओं और बुनियादी ढांचों को ऊर्जा स्रोतों से जोड़ दिया गया है, लेकिन क्षेत्र के सभी घर अंधेरे में डूबे हैं।

ऊर्जा कंपनी क्रायमेनेर्गो के निदेशक विक्टर प्लाकिदा ने समाचार एजेंसी तास को बताया, “क्रीमिया पूरी तरह कट गया है।”

परिणामस्वरूप क्रीमिया के आपातकाल मंत्रालय ने आपातकाल की स्थिति की घोषणा कर दी है और बचाव दल को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

इस बीच यूक्रेन के प्रशासन का कहना है कि जब उन्होंने ध्वस्त हुए टावरों को ठीक करने की कोशिश की तब उन्हें घटनास्थल पर बाधा उत्पन्न कर रहे कार्यकर्ताओं का भी सामना करना पड़ा।

यूक्रेन की सरकारी ऊर्जा कंपनी यूक्रेनेर्गो ने एक बयान में कहा, “ऐसा जान पड़ता है कि यह विस्फोट विस्फोटक उपकरणों से किया गया।”

प्रायद्वीप के मूल निवासी और रूसी शासन का विरोध करने वाले एक स्थानीय समूह क्रीमियाई तातर्स ने खेरसन क्षेत्र में बाधित ट्रांसमिशल लाइनों के स्थल पर विरोध प्रदर्शन किया।

रूस ने मार्च 2014 में क्रीमिया पर कब्जा कर लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493