अफगानिस्तान में 45 आतंकवादी मारे गए

काबुल, 22 नवंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के हेलमंड प्रांत में किए गए एक हवाई हमले में कम से कम 45 उग्रवादी मारे गए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, प्रांतीय पुलिस विभाग के प्रवक्ता शाह महमूद अशिना ने कहा, “सांगिन जिले में आतंकवादियों के गढ़ पर शनिवार को हुए हवाई हमले में कम से कम 45 आतंकवादी मारे गए हैं।”

प्रवक्ता के मुताबिक, हमले का शिकार होने से पूर्व आतंकवादियों ने जिले की सुरक्षा चौकियों पर हमला करने की कोशिश की।

प्रवक्ता ने यह भी कहा कि हमले में अज्ञात संख्या में आतंकवादी जख्मी भी हुए हैं।

अफीम की खेती के लिए कुख्यात हेलमंड पर तालिबान का कब्जा है।

तालिबान ने देश में सर्दियों के मौसम के आने से पूर्व ही अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश में अन्य क्षेत्रों पर कब्जा करने के लिए पिछले कुछ महीनों से हमले तेज कर दिए हैं।

तालिबान ने घटना पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493