आईएमए की थाईलैंड बैठक का पंजाब में विरोध

चंडीगढ़, 22 नवंबर (आईएएनएस)। थाईलैंड समुद्र तट पर स्थित के पटाया शहर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की अगली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित करने के निर्णय पर रविवार को संस्था की पंजाब इकाई के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आपत्ति जताई है।

आईएमए पंजाब के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पंजाब मेडिकल काउंसिल के एथिकल कमेटी (पीएमसी) के वर्तमान अध्यक्ष अरुण मित्रा और आईएमए के सदस्य और पीएमसी के वर्तमान अध्यक्ष जी.एस. ग्रेवाल ने कहा है कि किसी दूसरे देश में सम्मेलन आयोजित करने की कोई जरूरत नहीं थी।

दोनों वरिष्ठ सदस्यों ने आईएमए अध्यक्ष मरतड पिल्लै को लिखे पत्र में कहा है, “थाईलैंड में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित करने पर आईएमए के कई सदस्यों के मन में सवाल उठ रहा है। कुछ सदस्यों ने स्थान परिवर्तन की मांग की है, उनकी मांग है कि बैठक भारत में ही हो।”

पत्र में लिखा गया है, “यह अजीब ही नहीं, बल्कि हैरान करने वाला है। पटाया में बैठक आयोजित करने का कोई तर्क सामने नहीं आ रहा है, क्योंकि इसकी न तो अंर्तराष्ट्रीय बैठक है और न ही एशियाई बैठक।”

थाईलैंड में यह बैठक 27-28 दिसंबर को प्रस्तावित है।

पत्र में कहा गया है, “चिकित्सा व्यवसाय संकट में हैं और लोगों की नजरें पहले से ही इस पर हैं। थाईलैंड में बैठक का आयोजन लोगों के मन में संदेह पैदा करना है।”

दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आईएमए के अध्यक्ष से भारत में ही कहीं बैठक आयोजित करने की अपील की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493