टीवी श्रृंखला ’24’ के दूसरे सत्र को लेकर चिंतित अनिल

मुंबई, 22 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता-निर्देशक अनिल कपूर का कहना है कि वह अपने टेलीविजन धारावाहिक ’24’ के दूसरे सत्र को लेकर चिंतित, बेचैन, और उत्साहित हैं।

अनिल कपूर ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, “मैं ’24’ के लिए थोड़ा चिंतित, बेचैन, और अति उत्साहित हूं।”

’24’ दूसरे सत्र की फर्स्ट लुक अक्टूबर में जारी हुआ। यह धारावाहिक लोकप्रिय अंर्तराष्ट्रीय शो का रूपांतरण है।

’24’ के पहले सत्र में अनुपम खेर और शबाना आजमी के साथ मंदिरा बेदी, टिस्का चोपड़ा, नील भूपलम ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थी।

‘दिल्ली बेली’ के निर्देशक अभिनय देव ने पहले सत्र का निर्देशन किया था और दूसरे सत्र का निर्देशन भी अभिनय देव ही कर रहे हैं। धारावाहिक का प्रसारण अगले साल होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493