गोल्फ : मनीला मास्टर्स में गंगजी को संयुक्त 5वां स्थान

मनीला, 22 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय गोल्फ खिलाड़ी राहिल गंगजी रविवार को संपन्न हुए 10 लाख डॉलर इनामी राशि वाले रेसॉर्ट्स वर्ल्ड मनीला मास्टर्स में संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहे।

गंगजी ने चौथे अंतिम राउंड में चार अंडर 68 का स्कोर करने वाले गंगजी टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ी रहे।

गंगजी के बाद एस. एस. पी. चौरसिया संयुक्त रूप से 14वां स्थान हासिल कर सके।

गंगजी ने रविवार को लगातार तीन बर्डी लगाते हुए शानदार शुरुआत की। आठवें होल पर एक और बर्डी लगाने के बाद हालांकि गंगजी लय खो बैठे और 12वें होल पर शॉट चूक गए। अगले ही होल पर हालांकि उन्होंने बर्डी लगाते हुए ओवरऑल 12 अंडर 276 का स्कोर हासिल किया।

थाईलैंड के नातिपोंग स्रिथोंग ने चौथे राउंड में 67 का स्कोर करते हुए ओवरऑल 15 अंडर 273 के स्कोर के साथ खिताब पर कब्जा जमाया।

हालांकि रविवार का दिन भारत के अनुभवा खिलाड़ी ज्योति रंधावा के नाम रहा। रंधावा ने सात बर्डी लगाए और बिना एक भी शॉट चूके सात अंडर 65 का दिन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर हासिल किया।

हालांकि शुरुआती तीन राउंड में क्रमश: 68, 74, 74 के स्कोर करने वाले रंधावा का ओवरऑल स्कोर सात अंडर 281 रहा और वह संयुक्त रूप से 25वें स्थान पर रहे।

युवा एस. चिक्का 282 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 32वें स्थान पर रहे, जबकि युवा शुभंकर शर्मा और शिव कपूर ने 285 का समान स्कोर करते हुए संयुक्त रूप से 53वां स्थान हासिल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493