नजीब ने आसियान समुदाय की स्थापना के लिए कुआलालंपुर घोषणापत्र 2015 और ‘आसियान 2025 : फोर्जिग अहेड टुगेदर’ कुआलालंपुर घोषणापत्र पर हस्ताक्षर कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में यह बात कही। आसियान समुदाय में तीन स्तंभ राजनीतिक एवं सुरक्षा समुदाय, आर्थिक समुदाय और सामाजिक-सांस्कृतिक समुदाय शामिल हैं।
नजीब ने कहा, “हमने आसियान मुक्त व्यापार क्षेत्र के तहत हमारे बीच टैरिफ बाधाओं को पहले ही समाप्त कर दिया है। इससे हमारा विनिर्माण उद्योग वैश्विक बाजार में अधिक प्रतिस्पर्धी होगा और सभी देशों की लागतों में कटौती होगी।”
उन्होंने कहा, “हमें अब यह सुनिश्चित करना है कि हमने माल एवं सेवाओं के मुक्त प्रवाह के साथ एक पूरी तरह से एकल बाजार और उत्पादन आधार का निर्माण किया है।”
नजीब ने कहा कि आसियान देशों की संयुक्त जीडीपी 2020 तक 4,700 अरब डॉलर हो सकती है और ऐसा अनुमान है कि आसियान में 2030 तक विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की क्षमता है।
dharmpath.com dharmpath