रांची, 22 नवंबर (आईएएनएस)। झारखंड में चार चरणों में हो रहे तीन स्तरीय ग्रामीण स्थानीय निकायों के चुनाव के प्रथम चरण में रविवार को 72 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।
रांची, 22 नवंबर (आईएएनएस)। झारखंड में चार चरणों में हो रहे तीन स्तरीय ग्रामीण स्थानीय निकायों के चुनाव के प्रथम चरण में रविवार को 72 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।
अधिकारियों ने कहा कि मतदान के दौरान गिरिडीह और गढ़वा जिलों से मतदान के दौरान मामूली हिंसा की खबर आई है। गिरिडीह में हुए संघर्षो में पांच व्यक्ति घायल हो गए, जिसमें दो सुरक्षाकर्मी हैं। एक आक्रोशित भीड़ ने सुरक्षाकर्मियों के पांच दोपहिया वाहनों को आग लगा दी।
पुलिस ने कहा कि पंचायत चुनाव में अर्धसैनिक बल, झारखंड सशस्त्र पुलिस और भारतीय रिजर्व बटालियन के जवानों सहित लगभग 55,000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था, क्योंकि नक्सलियों ने पोस्टर चस्पा कर उम्मीदवारों और मतदाताओं को धमकी दी थी।
एक अधिकारी ने कहा कि राज्य में 264 विकासखंडों में से 78 विकासखंडों के 15,522 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से लेकर अपराह्न् तीन बजे तक मतदान हुआ।
जिला परिषदों, पंचायत समितियों, पंचायत प्रमुखों और ग्राम पंचायत सदस्यों के इस चुनाव में कुल 36,967 उम्मीदवार मैदान में थे। इसमें 19,884 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण में 23.48 लाख महिलाओं सहित 48.88 लाख मतदाता मतदान के पात्र थे।
ग्रामीण स्थानीय निकायों के चार चरणों के चुनाव, 22 नवंबर, 28 नवंबर, पांच दिसंबर और 12 दिसंबर को होने तय हैं।
प्रथम और दूसरे चरण के चुनाव परिणाम छह दिसंबर को और तीसरे और चौथे चरण के चुनाव परिणाम 13 दिसंबर और 19 दिसंबर को क्रमश: घोषित किए जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath