दिल्ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली में रविवार की शाम मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर एक महिला ने खुदकुशी कर ली। दुर्घटना यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर रविवार की शाम करीब 6.10 बजे घटी।
पुलिस ने बताया कि महिला की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।
केंद्रीय औद्योगिकी सुरक्षा बल (सीआरपीएफ) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि महिला 20 से 30 वर्ष के आस-पास की रही होगी।
अधिकारी ने बताया कि महिला यूं ही स्टेशन पर इधर-उधर 10 मिनट तक टहलती रही और प्लेटफॉर्म-3 पर आ रही ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
अधिकारी ने बताया, “हमें महिला के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना के कारण इस मार्ग पर मेट्रो सेवा 20 मिनट तक बाधित रही।”
dharmpath.com dharmpath