भोपाल, 23 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल तथा अन्य स्थानों पर सोमवार को मौसम साफ है और धूप खिली हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।
राज्य में सोमवार की सुबह सुहावनी रही। सुबह की धूप से जहां राहत मिली, वहीं दिन चढ़ने के साथ यही धूप चुभन पैदा करने लगी।
तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान सबसे ठंडा दमोह रहा, जहां न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भोपाल का सोमवार को न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री, इंदौर का 20 डिग्री, ग्वालियर का 11.4 डिग्री और जबलपुर का 16़.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले रविवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 29़.8 डिग्री, इंदौर का 29़.8 डिग्री, ग्वालियर का 28 डिग्री और जबलपुर का 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath