लखनऊ में बापू भवन की 5वीं मंजिल पर भीषण आग

लखनऊ, 23 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में स्थित बापू भवन में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई।

यह आग बापू भवन की पांचवीं मंजिल में लगी। कर्मचारियों ने तुरंत दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं।

दमकल विभाग के अधिकरियों के मुताबिक, आग बुझाने में पांच गाड़ियां लगाई गई हैं। आग लगने से हुए नुकसान का अभी आकलन नहीं हो पाया है। आग लगने के कारणों का भी पती नहीं चल पाया है।

गौरतलब है कि बापू भवन उत्तर प्रदेश सचिवालय के अंतर्गत आने वाली इमारत है। इसमें दर्जनों कैबिनेट मंत्रियों के महत्वपूर्ण कार्यालय और सचिव स्तर के अधिकरियों के चैम्बर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493