नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। पश्चिमी दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके की एक झुग्गी में सोमवार तड़के आग लग गई, जिसमें एक दंपति और उनके तीन बच्चों की मौत गई।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यह दुर्घटना तड़के तीन बजे हुई। दमकल की तीन गाड़ियों ने लगातार एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई।
दुर्घटना में मारे गए लोगों की पहचान मोहम्मद कलाम (35), उनकी पत्नी रवीना (32) और तीन बच्चों सलामत (8), मियामत (6) और अस्मत (8 माह) के रूप में हुई है।
अधिकारी ने कहा, “आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हो सकता है कि सिलेंडर फटने से यह हादसा हुआ हो।”
dharmpath.com dharmpath