डच लीग : फेयेनूर्ड ने एफसी ट्वेंटे को 5-0 से हराया

रॉटर्डम, 23 नवंबर (आईएएनएस)। स्वीडिश मिडफील्डर साइमन गुस्टाफसन के दो गोलों की मदद से फेयेनूर्ड रॉटर्डम ने रविवार को खेले गए डच लीग मुकाबले में एफसी ट्वेंटे को 5-0 से हरा दिया।

इस जीत के साथ फेयेनू़र्ड ने लीग तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।

पहले हाफ में गोल कन ेवाले साइमन के अलावा फेयेनूर्ड के लिए माइकल क्रामर, करीम अल अहमदी और स्थानापन्न बिलाल बी. ने गोल किए।

रविवार को ही खेले गए एक अन्य मुकाबले में हेरासलेस अलेमेलो ने एक्सेलसीयर क गोलरहित बराबरी पर रोका।

एजाक्स ने डच लीग तालिका में 13 मैचों से 32 अंकों के साथ पहला स्थान बनाए रखा है। फेयेनूर्ड के 29, पीएसवी के 28 और अलमेलो के 26 अंक हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493