रजनीकांत ‘एंथीरन 2’ के मेकअप टेस्ट के लिए तैयार

चेन्नई, 23 नवंबर (आईएएनएस)। बैंकॉक में अपनी आगामी तमिल फिल्म ‘कबली’ की शूटिंग कर रहे सुपरस्टार रजनीकांत तमिल ब्लॉक बस्टर ‘एंथीरन’ के सीक्वल के लिए अगले महीने खास मेकअप टेस्ट कराएंगे।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म ‘एंथीरन 2’ के लिए एक खास मेकअप टेस्ट को लेकर रजनीकांत अगले सप्ताह शहर में मौजूद रहेंगे। ‘आई’ और ‘अवतार’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके अंतर्राष्ट्रीय मेकअप कलाकार सीयन फूट रजनीकांत को फिल्म में नया लुक देंगे।”

एस. शंकर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में एमी जैकसन भी होंगी।

फिल्म में संगीत ए. आर. रहमान देंगे, जबकि स्पेशल इफैक्ट्स की जिम्मेदारी ‘बाहुबली’ के लिए काम कर चुके श्रीनिवास मोहन को दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493