नंबरमॉल ने बैंकस्मार्ट्स सोल्यूशंस का अधिग्रहण किया

हैदराबाद, 23 नवंबर (आईएएनएस)। पेमेंट गेटवे सेवा प्लेटफार्म नंबरमॉल प्राइवेट लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि उसने दिल्ली की कंपनी बैंकस्मार्ट्स सोल्यूशंस का अधिग्रहण कर लिया है।

कंपनी ने यह नहीं बताया कि यह सौदा कितने में हुआ है।

इस अधिग्रहण से हैदराबाद की कंपनी नंबरमॉल की विश्लेषण क्षमता, ग्राहक पहुंच और पेशकश बढ़ जाएगी।

कंपनी ने अपने बयान में कहा कि इस अधिग्रहण से नए उत्पाद और सेवा पेश करने में मदद मिलेगी।

नंबरमॉल के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी किरण गली ने कहा, “इस अधिग्रहण से हम बैंकस्मार्ट्स की बेजोड़ विश्लेषण क्षमता को नंबरमॉल की प्रतिस्पर्धात्मकता से जोड़ रहे हैं।”

नंबरमॉल की स्थापना 2012 में हुई थी। अब तक इसने 16 हजार टच प्वाइंट के जरिए अपने प्लेटफार्म पर तीन करोड़ ग्राहकों को सेवा दी है।

बैंकस्मार्ट्स के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुबिंदर खुराना ने कहा, “असिस्टेड ई-कॉमस में विशाल अवसर है और नंबरमॉल इस क्षेत्र की एक बड़ी खिलाड़ी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493