रियो-2016 आयोजन समिति को सौंपा गया विवादित गोल्फ कोर्स

रियो डी जनेरियो, 23 नवंबर (आईएएनएस)। अगले वर्ष ब्राजील में ओलम्पिक खेलों की मेजबानी करने वाले शहर रियो डी जनेरियो के मेयर एडुआडरे पेस ने रियो ओलम्पिक के लिए नवनिर्मित गोल्फ कोर्स आयोजन समिति को सौंप दिया।

यह गोल्फ कोर्स रियो ओलम्पिक-2016 की सबसे विवादस्पद परियोजनाओं में से है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, मेयर के कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, 18 होल वाले इस गोल्फ कोर्स को रविवार को समिति को सौंपा गया।

ओलम्पिक खेलों के समापन के बाद इस गोल्फ कोर्स का प्रबंधन अगले 20 वर्ष के लिए किसी लोक निकाय को सौंप दिया जाएगा।

ओलम्पिक खेलों के 112 वर्षो के इतिहास में यह ओलम्पिक खेलों का पहला गोल्फ कोर्स है और एक निजी फर्म द्वारा 16 करोड़ डॉलर की लागत से तैयार इस गोल्फ कोर्स के निर्माण को लेकर शुरू से काफी विवाद रहा।

उल्लेखनीय है कि यह गोल्फ कोर्स पर्यावरण संरक्षित बार्रा दे तेजुसा इलाके के पास हुआ है और संरक्षित किए जाने के कारण ही इसके आस-पास मानव बस्तियों का विकास नहीं किया गया।

बार्रा दे तेजुसा में दो गोल्फ कोर्स और भी हैं, लेकिन वह अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के मानक के अनुरूप नहीं हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493