पुलिस के अनुसार, कानपुर देहात के थाना विदुनू के ग्राम रमईपुर निवासी मेडू के पुत्र राजेश की बारात जाफरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सुल्तानगढ़ आ रही थी। जैसे ही आल्टो कार जहानाबाद थाने के नरायनपुर के समीप पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में बैठे बरातियों में 30 वर्षीय अरविंद, 37 वर्षीय हरिराम, 38 वर्षीय छत्रपाल, 8 वर्षीय प्रियांशु, 60 वर्षीय मेडू, 21 वर्षीय राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची 108 नबर एम्बुलेंस से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने सभी घायलों को कानपुर रेफर कर दिया।
इलाज के दौरान दूल्हा के पिता मेडू की मौत हो गई। उधर, हादसे के बाद वर और वधू के परिजनों में मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
dharmpath.com dharmpath