रांची, 23 नवंबर (आईएएनएस)। झारखंड की राजधानी में सोमवार को एक सरकारी इंजीनियर को उसके कार्यालय के बाहर गोली मार दी गई।
पुलिस ने कहा कि पीड़ित इंजीनियर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में कार्यरत है, जिसे मोरहाबादी मैदान के निकट उनके कार्यालय के बाहर गोली मार दी गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
हमला राज्य के अतिथि गृह के निकट हुआ, जहां कई अन्य सरकारी कार्यालय हैं।
dharmpath.com dharmpath