सिंगापुर के वरिष्ठ सेवामुक्त मंत्री ने मोदी से मुलाकात की

सिंगापुर, 24 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को सिंगापुर दौरे के दूसरे और अंतिम दिन के देश के सेवामुक्त वरिष्ठ मंत्री गोह चोक टोंग से मिले।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर बताया, “भारत-सिंगापुर संबंधों के सच्चे राजदूत। सिंगापुर के वरिष्ठ सेवामुक्त मंत्री गोह चोक टोंग ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।”

गोह ने 1990 से 2004 तक सिंगापुर के दूसरे प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला।

मोदी मलेशिया की यात्रा के बाद सोमवार को सिंगापुर पहुंचे।

मलेशिया में इस्ताना स्थित राष्ट्रपति भवन में अपने औपचारिक स्वागत के बाद उन्होंने मंगलवार को देश के राष्ट्रपति टोनी तान केंग याम से मुलाकात की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493